टूर्नामेंट के ग्रॉस कोर्स विनर लेफ्टिनेंट कर्नल रावत रहे।
भोपाल। भेल गोल्फ क्लब द्वारा रविवार को आयोजित ओपन भोपाल गोल्फ टूर्नामेंट में शहर के 28 गोल्फ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट के ग्रॉस कोर्स विनर लेफ्टिनेंट कर्नल रावत रहे। पुरस्कार के रूप में उन्हें ट्रॉफी दी गई। कर्नल रावत का स्कोर 2 ओवर पार 74 था।
भेल गोल्फ क्लब के सचिव जेपी मसंद ने बताया कि टूर्नामेंट में दूसरे नंबर पर कर्नल हीर रहे। हीर का स्कोर 3 ओवर पार 75 था। इसके साथ ही विभिन्न कैटगरियों में भी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़यों को पुरस्कार बांटे गए।
तेज ठंड और बादलों के बीच आयोजित टूर्नामेंट करीब आठ घंटे तक चला। भेल के कारपोरेट फाइनेंस डायरेक्टर
पीके वाजपेयी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के जीएम आरएन सहाय और भोपाल भेल के एक्जीक्युटिव डायरेक्टर एस आर प्रसाद ने विजेताओं को ट्रॉफी बांटीं।
देखें कुछ तस्वीरें...
फोटो : तन्मय जैन