भोपाल। चेहल्लुम के मौके पर शिया समुदाय ने रविवार को जुलूस निकाला। जुलूस की शुरूआत रेलवे स्टेशन स्थित ईरानी इमामबाड़े से हुई और अल्पना तिराहे पर जुलूस खत्म हुआ।
ईरानी समुदाय करोंद में भी चेहल्लुम का जुलूस निकालना चाहता था, लेकिन पिछले दिनों हुए विवाद के मद्देनजर जिला प्रशासन ने एेसा नहीं करने दिया। हालांकि अमन कॉलोनी में स्थानीय शिया समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला, जिसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बन तैनात किया गया था।
देखें कुछ तस्वीरें...