भोपाल। ठंड के बावजूद शाहपुरा लेक पर राहगीरी डे में हिस्सा लेने वालों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। यहां राहगीरी का चौथा आयोजन था, जिसमें कई प्रतियोगिताओं और एक्टीविटीज ने शहर के लोगों को आनंद से सराबोर कर दिया।
शाहपुरा लेक के किनारे राहगीरी डे आयोजन में फुटबाल, गली क्रिकेट, बैडमिंटन, खो-खो, पिट्टू, रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर, रस्सीकूद, स्केटिंग, साइक्लिंग करवाई गई। इसके अलावा लोगों ने फिटनेस के लिए जुम्बा, ऐरोबिक्स पर भी खूब डांस किया।
देखें कुछ तस्वीरें...