पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षाओं के नाम रहा रविवार

परीक्षाओं के नाम रहा रविवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। राजधानी में रविवार को सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाओं में नौकरी पाने के लिए करीब आधा दर्जन परीक्षाएं आयोजित की गईं। देर शाम तक आयोजित की गई परीक्षाओं में खासी उपस्थिति रही।

महिला बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक व सुपरवाइजर के पद के लिए हुई परीक्षा में प्रारंभिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार करीब 80 फीसदी उपस्थिति रही। हालांकि कुछ अभ्यर्थियों ने एक ही प्रश्न को बार-बार पूछे जाने की शिकायत की। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश करने में भी परेशानी आने की शिकायतें भी की गईं। इधर, करीब एक दर्जन परीक्षा केंद्रों पर सिविल जज और रेलवे के जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए परीक्षा का आयोजन भी किया गया। बताया जाता है कि ऑनलाइन हुई इन परीक्षाओं में भी क्रमश: 70-70 फीसदी उपस्थिति रही।
आगे देखें टीटी नगर स्थित कमला नेहरू स्कूल में आयोजित सिविल जज का एग्जाम देकर निकलते परीक्षार्थी।
फोटो : अनिल दीक्षित