पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में आज और कल

शहर में आज और कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। DAINIKBHASKAR.COM शेयर कर रहा है शहर में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी। इसके जरिए आप जान सकते हैं शहर में कब, कहां और कौन से विशेष कार्यक्रम/ बैठक/ सेमिनार या अन्य कोई घटनाक्रम होने जा रहे हैं। इस जानकारी के अनुसार आप अपने आज और कल के दिन की प्लानिंग अपनी रुचि और समय के अनुसार कर सकते हैं।
  • शहर में आज
एक्जिबिट ऑफ मंथ
कब- दोपहर 12 बजे से (31 दिसंबर तक)।
कहां- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय परिसर।
क्या- एक्जिबिट ऑफ मंथ के रूप में स्थापित झारखंड के आनुष्ठानिक फरसा "बलुआ' को देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं।
संगीत संध्या
कब- शाम 07:00 बजे से।
कहां- रवींद्र भवन सभागार।
क्या- "नादस्वरम्-तीन' नाम से आयोजित इस संगीत संध्या के तहत शास्त्रीय संगीत का गायन किया जाएगा।
भागवत कथा
कब-दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक(16 दिसंबर तक)।
कहां-केंद्रीय जेल स्थित मानस भवन।
क्या-इस आयोजन में पंडित जयप्रकाश भारद्वाज कथा वाचन कर रहे हैं।

आदि शिल्प
कब- दोपहर 12 बजे से।
कहां- गौहर महल।
क्या- मेले में हस्तशिल्प के अलावा मप्र, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, गुजरात, आन्ध्र प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ और उत्तर पूर्वी राज्यों के हथकरघा उत्पाद उपलब्ध है।

रामधुनी चालीसा पाठ
कब- सुबह 7.30 से 9.30 बजे तक (31 दिसंबर तक)।
कहां-गोविंदपुरा स्थित झूलेलाल मंदिर।
क्या-इस आयोजन में रोजाना रामधुनी चालीसा का पाठ हो रहा है। इसका आयोजन पूज्य सिंधी पंचायत, चंबल ने किया है।

मकर पूजा
कब-दोपहर 2 बजे से (14 जनवरी तक)।
कहां-बरखेड़ी स्थित अयप्पा मंदिर।
क्या-इसमें अलग-अलग दिन धार्मिक आयोजन हो रहे हैं।

महेश्वर उत्सव
कब- सुबह 11 बजे से (21 दिसंबर तक)।
कहां- जीटीबी कॉम्पलेक्स स्थित मृगनयनी एम्पोरियम।
क्या- इस उत्सव में बुनाई के साथ छपाई में बाग डाबू तथा आकर्षण का केंद्र डिस्चार्ज प्रिंट देखने को मिलेंगे।

थेवा आर्ट
कब-दोपहर 12 से रात 11 बजे तक (21 दिसंबर तक)।
कहां-बिट्ठन मार्केट स्थित मृगनयनी एम्पोरियम।
क्या-इसमें थेवा आर्ट से तैयार ज्वैलरी और घड़ियां रखी गई हैं। इनकी कीमत 3 से 80 हजार रुपए तक है।

युवाओं की चित्र प्रदर्शनी
कब- दोपहर 2 से रात 8 बजे तक।
कहां- स्वराज भवन।
क्या- इसमें 14 युवा चित्रकारों ने नारी और प्रकृति को आधार बनाकर तैयार की गईं पेंटिंग्स प्रदर्शित की हैं।
मेला
कब-दोपहर 11 से राम 10 बजे से।
कहां-भेल स्थित अंबेडकर मैदान।
क्या-इसमें खान-पान और खरीददारी के विशेष अवसर मिलेंगे।

बीडीए की लॉटरी
कब-दोपहर 12 बजे से।
कहां-एमपी नगर स्थित बीडीए मुख्यालय।
क्या-इसमें कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद परिसर की प्रॉपर्टी के लिए लॉटरी निकाली जाएगी।
राष्ट्रीय योगाथन​
इस कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी 9425008400 से ली सकती है। इसका उद्देश्य सूर्य नमस्कार और योग की उपयोगिता स्वस्थ्य जीवन के बारे में लोगों को जागरूक करना है।
  • शहर में कल
क्रिकेट कैंप
कब- सुबह 8 बजे से (19 दिसंबर तक)।
कहां- बाबे आली क्रिकेट स्टेडियम।
क्या- भोपाल डिवीजन की सभी सीनियर महिला क्रिकेट टीम का कैंप लगाया जा रहा है। इसके तहत सभी खिलाड़ी डिवीजनल टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।