भोपाल। मौसम विभाग ने न्यनतम तापमान में तीव्र गिरावट की संभावना जताई है। बादल छंटने के साथ ही राजधानी में ठंड बढ़ना शुरू हो गई है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सोमवार से ठंड का असर बढ़ेगा और न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री तक सकता है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।
बीते दो दिनों से शहर में हो रही बारिश रविवार को थम गई। सुबह धुंध तो थी, लेकिन आसमान साफ हो जाने से वह जल्दी छंट गई। दिनभर धूप खिली रहने के बावजूद लगातार ठंड का अहसास होता रहा। अधिकतम तापमान भी शनिवार के मुकाबले 1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम केंद्र के मुताबिक, रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को यह 25.4 डिग्री था। वहीं न्यूनतम तापमान शनिवार की तरह 16.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विज्ञानी एसके डे ने बताया कि पश्चिमी मप्र में बना ऊपरी हवा का चक्रवात अब उत्तर प्रदेश पहुंच गया है। इसी वजह से आसमान साफ हो गया है और उत्तर पश्चिमी हवाएं आने लगी हैं।
जम्मू कश्मीर में
बर्फबारी की वजह से ये हवाएं अपेक्षाकृत अधिक ठंडी हैं। इसी वजह से अब तापमान में गिरावट आने की उम्मीद बढ़ गई है।
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें...
फोटो- अनिल दीक्षित।