पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन के सामने खड़ी हो गई सुमित्रा, ६ बोगियां ऊपर से निकलीं, फिर भी सलामत

ट्रेन के सामने खड़ी हो गई सुमित्रा, ६ बोगियां ऊपर से निकलीं, फिर भी सलामत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। कहते हैं जिसकी जितनी उम्र लिखी है, वो उतना जीयेगा! इससे पहले उसे कोई नहीं मार सकता। 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोई' यह कहावत सुमित्रा पर सटीक बैठती है। चलती ट्रेन के नीचे आने के बावजूद वह सुरक्षित बच गई।
38 साल की सुमित्राबाई चलती ट्रेन के सामने खड़ी हो गई। ट्रेन उससे टकराई और धड़धड़ाती हुई निकलने लगी। ड्राइवर ने ब्रेक लगाकर जब तक गाड़ी रोगी, 6 बोगियां उसके ऊपर से निकल चुकी थीं, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। सुमित्रा को सिर और घुटनों में चोट आई और अस्पताल में 20 घंटे भर्ती होने के बाद पूरी तरह ठीक है।
यह है मामला...
शुक्रवार की शाम 5 बजकर 40 मिनट पर हबीबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 से स्पेशल मालगाड़ी निकल रही थी। सिग्नल ग्रीन था और ड्राइवर गाड़ी को धीमी गति से स्टेशन से निकाल रहा था। तभी सुमित्रा ट्रेन के ठीक सामने खड़ी हो गई। ट्रेन से टकराने के बाद वह पटरियों के बीच गिर गई। ड्राइवर ने गाड़ी रोकी तबतक 6 बोगियां निकल चुकी थीं। यात्रियों की मदद से उसे बाहर निकाला गया और तत्काल जेपी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अब उसकी हालत ठीक है।

मैं ट्रेन के सामने खड़ी हो गई
सुमित्रा ने बताया-'मैं तो ट्रेन के सामने जाकर खड़ी हो गई। अचानक से ट्रेन मुझसे टकराई और मैं नीचे गिर गई। उसके बाद क्या हुआ, मुझे याद नहीं आ रहा। सुमित्रा यह नहीं बता पा रही कि, वो सुसाइड करने के मकसद से ट्रेन के आगे खड़ी हुई थी या कोई हादसा है। वह स्टेशन क्यों गई थी, इसका भी उसके और परिजनों के पास कोई जवाब नहीं है। हालांकि जीआरपी का मानना है कि शायद महिला पटरी पार कर रही होगी।
परिजनों ने कहा कि दिमागी संतुलन गड़बड़
अस्पताल में सुमित्रा की देखभाल उनके दो लड़के सोनू और मोनू के अलावा लड़की तनु कर रही है। उनके भाई यशवंत भी पूरी मदद कर रहे हैं। सुमित्रा और उसका परिवार श्यामनगर, बिट्टन मार्केट के पास यशवंत के साथ रहता है।
वर्ष, 2002 में सुमित्रा के पति की मौत के बाद वह कुछ समय तो ठीक रही, लेकिन 2007 के बाद उसका दिमागी संतुलन बिगड़ गया। कभी वह तेज बोलती है, तो कभी चुप हो जाती है। वह स्टेशन पर कैसे पहुंची, ये वह बता नहीं पा रही।

तनु ने कहा कि खुश हूं
सुमित्रा की लड़की तनु मां के बचने से खुश थी। वह रात से ही मां की देखभाल कर रही है। मां की देखभाल अच्छे से करना, यही उसका काम हो गया है।
देखें अस्पताल में इलाज कराती सुमित्रा की कुछ तस्वीरें...