भोपाल। मप्र मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के बैनर तले मंत्रालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने 24 सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार को मंत्रालय के गेट नंबर एक के सामने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की। इस दौरान ढोल- मंजीरों की थाप पर कर्मचारियों ने भजन भी गाए।
संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ने बताया कि मांगों में सेक्शन ऑफिसरों व निज सचिवों का वेतनमान और ग्रेड पे बढ़ाने, समान वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों का फिक्सेशन समान करने, मंत्रालय के सभी संवर्गों का दस साल से लंबित स्थाई करण करने समेत अन्य मांगें शामिल हैं।
जीएडी के उप सचिव विश्वकर्मा को हटाने की मांग भी
संघ की 24 सूत्रीय मांगों में सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव बीआर विश्वकर्मा को कर्मचारी कल्याण शाखा व लेखा शाखा से से हटाने सहित उनसे जुड़ी तीन मांगें भी शामिल हैं। जिनका जिक्र मांग पत्र में किया गया है। नायक ने दावा किया कि धरने मे शामिल होने संबंधी 2 हजार सहमति पत्र जीएडी को दिए गए हैं।