पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंहस्थ: संगोष्ठियों के लिए शिक्षक और छात्र भेजे लेख

सिंहस्थ: संगोष्ठियों के लिए शिक्षक और छात्र भेजे लेख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। सिंहस्थ-2016 के पूर्व मूल्य आधारित जीवन से संबंधित विषयों पर होने वाली संगोष्ठियों के लिए शिक्षक और विद्यार्थियों से आलेख मांगे गए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय ने इस संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
अधिकारियों से कहा गया है कि आलेख भेजने के लिए अधिकाधिक शिक्षकों और विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करें।
आलेख mphgal1970@gmail.com पर भेजे जा सकते हैं। किसी भी प्रकार की शंका होने पर दूरभाष 0755-2553084 या 2762123 पर कार्यालयीन समय में सम्पर्क किया जा सकता है।