भोपाल। मप्र हाकी अकादमी के चीफ कोच व सलाहकार अशोक ध्यानचंद सोमवार को लखनऊ में यशभारती सम्मान से सम्मानित होने जा रहे हैं। उप्र सरकार द्वारा सालाना आयोजित इस समारोह में देश की एक महान हस्ति को सम्मानित किया जाता है।
उस कड़ी इस बार अशोक ध्यानचंद सम्मानित होंगे। उन्हें उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सम्मान स्वरुप 11 लाख रुपए की राशि भेंट करेंगे। इसके अलावा अंगवस्त्र, एवं प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा। यह समारोह डा. राम मनोहर लोहिया पार्क गोमती नगर में सुबह 10.30 बजे होगा।