पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में आज और कल

शहर में आज और कल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। DAINIKBHASKAR.COM शेयर कर रहा है शहर में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी। इसके जरिए आप जान सकते हैं शहर में कब, कहां और कौन से विशेष कार्यक्रम/ बैठक/ सेमिनार या अन्य कोई घटनाक्रम होने जा रहे हैं। इस जानकारी के अनुसार आप अपने आज और कल के दिन की प्लानिंग अपनी रुचि और समय के अनुसार कर सकते हैं।
  • शहर में आज
फोटो एक्जिबिशन
कब- दोपहर 12 बजे से (12 फरवरी तक)।
कहां- स्वराज भवन वीथि।
क्या- इसमें जॉर्ज की खींची 34 क्लासिक फोटोज को शामिल किया गया है। इन तस्वीरों को जॉर्ज ने 1905 से 1910 तक भारत में रहकर खींचा था।
पिज्जा फेस्टिवल
कब-दोपहर 12 से रात 11 बजे तक (15 फरवरी तक)।
कहां-होटल जहांनुमा पैलेस।
क्या- फेस्ट में पेकोरिनो, रोस्टेड चेरी टोमैटो, कोरिएंडर पेस्टो, बीबीक्यू सॉस, अरुगुला लेट्यूस, केपर बड्स, रॉकेट लेट्यूस, रोस्टेड बेल पेपर, ऑलिव्स, जैलेपीनोज़, स्मोक्ड सैलमन जैसी टॉपिंग्स के साथ चीज़ की भी ढेर सारी वैरायटीज होंगी। चीज़ में मोजेरेला, पार्मेसन, रिकोटा, फेटा, ब्लू चीज़ जैसी वैराइटी रहेंगी।

रोग निवारण शिविर
कब-दोपहर 11 बजे से (11 फरवरी तक)।
कहां-संत हिरदाराम नगर स्थित आरोग्य केंद्र।
क्या-शिविर में तन और मन को निरोगी रखने के लिए नुस्खे बताए जा रहे हैं।

फोटो एक्जिबिशन
कब- दोपहर 2 से रात 8 बजे तक।
कहां- भारत भवन।
क्या- कुंभ के अद्भुत रंग और आस्था की कई छवियां एक्जिबिशन में देखी जा सकती हैं।

पेंटिंग वर्कशॉप
कब- शाम 5 बजे से (12 फरवरी तक)।
कहां- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय।
क्या- वर्कशॉप में ओडिशा और झारखंड के कलाकार पौराणिक गाथाओं को पेंटिंग के माध्यम से बता रहे हैं।

शिल्पायन-2015
कब- सुबह 11 बजे से (14 फरवरी तक)।
कहां- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय।
क्या- कार्यशाला में संग्रहालय के लिए मिट्टी की विभिन्न आकृतियों का निमार्ण किया जा रहा है।

भोपाल उत्सव मेला
कब- शाम 7:30 बजे।
कहां- भोपाल उत्सव मेला ग्राउंड।
क्या- भोपाल उत्सव मेले में मनोरंजन के साथ ही करें अपनी जरूरत के सामानों की शॉपिंग।

प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा
कब-दोपहर 3 बजे।
कहां-बागमुगालिया स्थित शिव मंदिर परिसर।
क्या- शिवलिंग, शिव दरबार, राधाकृष्ण लक्ष्मीनारायण भगवान की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा होगी। कथा का वाचन आचार्य आशीष महाराज करेंगे।

हैप्पीनेस प्रोग्राम
कब- सुबह और शाम 06.00 से 09.00 बजे तक।
कहां- ई-4/102, बिट्टन मार्केट, अरेरा कॉलोनी।
क्या- इस कोर्स में लोगों को श्वास की विशेष प्रक्रिया ‘सुदर्शन क्रिया’ के बारे में बताया जा रहा है।

​गौ विज्ञान कार्यशाला
कब- सुबह 11 बजे तक।
कहां-गायत्री शक्तिपीठ, होशंगाबाद रोड।
क्या-कार्यशाला में मुख्य अतिथि अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या लोगों का मार्गदर्शन करेंगे।

वन विहार नेशनल पार्क
कब- सुबह 7 बजे से।
कहां-वनविहार नेशनल पार्क।
क्या-कैंप में पक्षी विशेषज्ञों द्वारा पक्षियों की पहचान, व्यवहार और उनसे जुड़ी जानकारी दी जाएगी।
  • शहर में कल
एनुअल फंक्शन
कब- सुबह 11 बजे से।
कहां- गवर्नमेंट वुमंस पॉलीटेक्निक कॉलेज।
क्या- समारोह में फायर लैस कुकिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, ग्रुप डांस सहित कई कॉम्पिटीशंस होंगे।
बिजली शिविर
कब-सुबह 10.30 से शाम 5 बजे तक।
कहां-बिजली- इंडस्ट्रियल गेट और सुल्तानिया जोन में।
क्या-इनमें मीटर में खराबी, रीडिंग में गड़बड़ी, बिल ज्यादा होने जैसी शिकायतों का निवारण किया जाएगा। उपभोक्ता बिजली कंपनी के कॉल सेंटर के नंबर 1912 और टोल फ्री नंबर 18002331912 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ​

फोटो और जानकारियां हमें वाट्सऐप नंबर 8462002585 और ईमेल bplhyper@gmail.com पर शेयर करें।