भोपाल। लंबे वक्त के बाद रविवार को निकली खिली-खिली धूप की वजह से हजारों लोग शाहपुरा और बोट क्लब पर राहगीरी के लिए पहुंचे। इस बार यहां काफी दिनों बाद कई फन फिल्ड एक्टिविटीज देखने को मिलीं। बोट क्लब और शाहपुरा में हुई इन एक्टिविटीज में सभी एज ग्रुप के लोगों ने पूरे जोश के साथ पार्टिसिपेट किया। 9 बजे नगर निगम की गाड़ियों से सभी राहगीरों को भोज एडवेंचर फेस्ट में ले जाया गया। यहां राहगीरों ने एडवेंचर लवर्स ने पैरासेलिंग एक्टिविटी काे एंजाॅय किया।
भोपाल टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल की ओर से कलियासोत ग्राउंड पर आयोजित फेस्ट में 20 एडवेंचर एक्टिविटीज चल रही हैं। इसमें देश के कई राज्यों के एडवेंचर लवर्स भी पार्टिसिपेट कर रहे हैं। रविवार को सैकड़ों राहगीरों ने यहां पैरासेलिंग का लुत्फ उठाया। साथ ही उन्होंने ऑल टैरेन व्हीकल (एटीवी) राइड और बंजी जम्पिंग में हिस्सा लिया। कलरफुल गेटअप में नजर आए यंगस्टर्स ने खूब एन्जॉय किया।
सेल्फी लेकर किया एन्जॉय
कलियासोत ग्राउंड पर राहगीरी करने पहुंचे यंगस्टर्स अपने ग्रुप के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए। इनके साथ ही सैकड़ों लोगों ने जुंबा, एरोबिक्स, रस्साकशी, क्रिकेट जैसी एक्टिविटी का मजा लिया और अपने संडे को स्पेशल बनाया। राहगीरी करने पहुंचे लोगों का कहना था कि धूप निकलने की वजह से एक बार फिर राहगीरी का मजा दोगुना हो गया। राहगीरी अब एक हैंगआउट प्लेस बन चुका है, जहां यंगस्टर्स और फैमिलीज मॉर्निंग आउटिंग के साथ-साथ मूड फ्रेश करने पहुंचते हैं।
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें...