भोपाल। स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू पर नियंत्रण को लेकर जेपी अस्पताल में हेल्पलाइन शुरू की है। यह हेल्पलाइन 24 घंटे काम करेगी। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव प्रवीर कृष्ण ने हेल्पलाइन का दौरा किया था। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन पर फोन कर लोग स्वाइन फ्लू के लक्षण व बचाव के तरीके पूछ सकते हैं।
इसके साथ ही शहर में स्वाइन फ्लू के बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिए राज्य सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से 1000 ए-95 मास्क और राजस्थान सरकार से टैमी फ्लू की 15 हजार टेबलेट मांगी हैं। केंद्र सरकार अगले हफ्ते तक मास्क की सप्लाई कर देगी, लेकिन राजस्थान से टेमीफ्लू टेबलेट की सप्लाई होने में करीब 15 दिन का समय लग सकता है।
यह हेल्पलाइन लोगों की मदद के लिए शुरू की गई है। स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने पर लोग हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर यह जान सकेंगे की कहां ले जाकर मरीज को दिखाया जा सकता है। साथ ही भर्ती होने के लिए कहां पहुंचा जाए। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए शुरू की गई इस हेल्पलाइन पर 0755-2551291, 0755-2551293 संपर्क किया जा सकता है। समस्या होने पर इन नंबरों पर भी शिकायत की जा सकती है। संभागीय संयुक्त संचालक भोपाल-भोपाल- 9229332185, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी-9425167877,सिविल सर्जन- 9407554354।