पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस के हत्थे चढ़े बाइकर्स गैंग के ३ सदस्य, कारों में करते थे तोड़फोड़

पुलिस के हत्थे चढ़े बाइकर्स गैंग के ३ सदस्य, कारों में करते थे तोड़फोड़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। शाहपुरा पुलिस ने कारों में तोड़फोड़ करने वाले 3 बाइकर्स को हिरासत में लिया है। ये तीनों बदमाश आए दिन लोगों की कारों में तोड़फोड़ किया करते थे। पकड़े गए आरोपियों में राजेंद्र, सार्थक और धीरेंद्र पटेल नामक 3 युवक शामिल है। फिलहाल पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
क्या था मामला-
बाइक सवार इन तीनों नकाबपोश बदमाशों ने पिछले गुरुवार को एक बीजेपी नेता की कार समेत पांच वाहनों में तोड़फोड़ कर दी थी। वारदात को गुरुवार देर रात करीब डेढ़ बजे शिवाजी नगर में अंजाम दिया गया था। शिवाजी नगर में किसी नेता की गाड़ियों में तोड़फोड़ की छह दिन में ये तीसरी वारदात थी।

गौरतलब है कि, शिवाजी नगर स्थित मकान नंबर 121/26 में रहने वाले मनोज सिंह बीजेपी आईटीआई के जिला संयोजक हैं। मनोज के मुताबिक गुरुवार देर रात करीब डेढ़ बजे लाल पल्सर सवार तीन युवकों ने कुछ वाहनों में तोड़फोड़ की थी। तीनों बदमाश बार-बार मनोज का नाम ले रहे थे। इसी बीच बदमाशों ने मनोज की सेंट्रो कार एमपी 22 एफ 4183 के कांच भी तोड़ दिए थे। बदमाशों ने करीब 15 मिनट तक हंगामा मचाया था। इस दौरान उन्होंने आस-पास खड़े पांच वाहनों के कांच चकनाचूर कर दिए थे।