पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फेयरवेल पार्टी में शेयर किए अपने अनुभव

फेयरवेल पार्टी में शेयर किए अपने अनुभव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। कोलार रोड स्थित एशिया पेसिफिक इंटरनेशनल स्कूल में स्टूडेंट्स ने धूमधाम से फेयरवल पार्टी मनाई। इस मौके पर 11वीं क्लास के स्टूडेंट्स ने अपने सीनियर्स के लिए एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं, स्कूल के हेड ब्वाय एंड गर्ल ने स्कूल कैबिनेट की जिम्मेदारी अपने जूनियर को सौंपी। स्कूल से विदा ले रहे हैं 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स ने अपने कई यादगार किस्से लोगों के साथ शेयर किए।
फेयरवल पार्टी को यादगार बनाने के लिए सीनियर्स एवं जूनियर्स ने एक-दूसरे को टाइटल्स देकर सम्मानित किया। इसमें कर्मण्य बोहरे मिस्टर एपीआईएस एवं रेबिका कोठारिया मिस एपीआईएस चुनी गई। पार्टी के अंत में सभी सीनियर्स और जूनियर ने साथ में मिलकर कई फन गेम्स का मजा लिया।