भोपाल। आईईएस पब्लिक स्कूल और डीबी डिजीटल की ओर से आयोजित जूनियर यंग माइंड टैलेंट सर्च के विजेताओं काे पुरस्कार वितरण किया गया। मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
प्रतियोगिता आईईएस पब्लिक स्कूल में 11 जनवरी को पहले से छठवी कक्षा के छात्रों के लिए आयोजित की गई थी। 27 जनवरी को इसका रिजल्ट जारी किया गया था। इस मौके पर आईईएस इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुति भी दी।