पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईआईटी के लिए हुए ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट में ९० फीसदी रही उपस्थिति

आईआईटी के लिए हुए ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट में ९० फीसदी रही उपस्थिति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। कलखेड़ा स्थित आईईएस ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स में ऑनलाइन ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर एमएससी (जेएएम) में छात्रों का जबर्दस्त उत्साह रहा। भोपाल में यह एक्जाम केवल आईईएस ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स में दो शिफ्ट में सम्पन्न हुआ, जिसमे छात्रों की उपस्थिति 90 प्रतिशत रही।
ऑनलाइन जॉइंट एडमिशन टेस्ट इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी ( आईआईटी) द्वारा कराया जाता है जिसमे बीएससी के कोई भी स्ट्रीम के छात्र ग्रेजुएशन के बाद अाईआईटी में एमएससी के साथ पीएचडी डिग्री डुयल कोर्स पाठ्यक्रम में अपना एडमिशन ले सकते है।
ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट दो शिफ्ट में हुआ। पहली शिफ्ट में बायोलॉजिकल साइंस, मैथमेटिक्स एंड फिजिक्स के लिए एवं दूसरी शिफ्ट में बायोटेक्नोलॉजी , केमिस्ट्री, जियोलॉजी एंड मैथमेटिकल स्टेटिस्टिक्स का हुआ। जॉइंट एडमिशन टेस्ट 2015 के द्वारा आईआईटी भुवनेश्वर, मुंबई, दिल्ली, गांधीनगर, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, कानपुर, खड़गपुर, चैन्नई, रुड़की और रोपड़ के शैक्षणिक सत्र 2015-16 में एडमिशन ले सकता है।