एक साल से अलग रह रही थी पत्नीकोहेफिजा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मदर इंडिया कालोनी में बसंत भरकरे अपनी पत्नी तेमीला के साथ रहता था। आए दिन दोनों में झगड़ा होता रहता था, इससे तंग आकर विगत दिनों बसंत की पत्नी तेमीला घर छोड़कर चली गई थी। विवाद के चलते तेमीला अपनी सहेली उमा के घर रहने लगी थी। रविवार की शाम को बसंत शराब पीकर पहुंचा और तेमीला पर घर चलने को लेकर दबाव बनाने लगा, इस बीच दोनों में जमकर विवाद भी हुआ।
झगड़े से नाराज तेमीला ने घर चलने से मनाकर दिया। इसके बाद गुस्साएं बसंत ने तेमीला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में तेमीला गंभीर घायल हो गई। वहीं, बीच-बचाव करने आई तेमीला की सहेली उमा को भी गंभीर चोट आई हैं। दोनों को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।