फोटो एक्जिबिशन
कब- दोपहर 12 बजे से (12 फरवरी तक)।
कहां- स्वराज भवन वीथि।
क्या- इसमें जॉर्ज की खींची 34 क्लासिक फोटोज को शामिल किया गया है। इन तस्वीरों को जॉर्ज ने 1905 से 1910 तक भारत में रहकर खींचा था।
स्पेशल क्लासेस
कब-सुबह 11 बजे से (10 फरवरी तक)।
कहां-डीबीसिटी स्थित शहर के मल्टी आर्ट सेंटर ‘अभिव्यक्ति’।
क्या-वुमंस के लिए आयोजित इस क्लास में हेल्दी और फिट रखने के लिए पावर योगा, इनोवेटिव आर्ट, इंग्लिश स्पीकिंग और बॉलीवुड डांस सिखाया जा रहा है।
पिज्जा फेस्टिवल
कब-दोपहर 12 से रात 11 बजे तक (15 फरवरी तक)।
कहां-होटल जहांनुमा पैलेस।
क्या- फेस्ट में पेकोरिनो, रोस्टेड चेरी टोमैटो, कोरिएंडर पेस्टो, बीबीक्यू सॉस, अरुगुला लेट्यूस, केपर बड्स, रॉकेट लेट्यूस, रोस्टेड बेल पेपर, ऑलिव्स, जैलेपीनोज़, स्मोक्ड सैलमन जैसी टॉपिंग्स के साथ चीज़ की भी ढेर सारी वैरायटीज है।
रोग निवारण शिविर
कब-दोपहर 11 बजे से (11 फरवरी तक)।
कहां-संत हिरदाराम नगर स्थित आरोग्य केंद्र।
क्या-शिविर में तन और मन को निरोगी रखने के लिए नुस्खे बताए जा रहे हैं।
पेंटिंग वर्कशॉप
कब- शाम 5 बजे से (12 फरवरी तक)।
कहां- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय।
क्या- वर्कशॉप में ओडिशा और झारखंड के कलाकार पौराणिक गाथाओं को पेंटिंग के माध्यम से बता रहे हैं।
शिल्पायन-2015
कब- सुबह 11 बजे से (14 फरवरी तक)।
कहां- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय।
क्या- कार्यशाला में संग्रहालय के लिए मिट्टी की विभिन्न आकृतियों का निमार्ण किया जा रहा है।
एनुअल फंक्शन
कब- सुबह 11 बजे से (11 फरवरी तक)।
कहां- गवर्नमेंट वुमंस पॉलीटेक्निक कॉलेज।
क्या- समारोह में फायर लैस कुकिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, ग्रुप डांस सहित कई कॉम्पिटीशंस होंगे।
बिजली शिविर
कब-सुबह 10.30 से शाम 5 बजे तक।
कहां-बिजली- इंडस्ट्रियल गेट और सुल्तानिया जोन में।
क्या-इनमें मीटर में खराबी, रीडिंग में गड़बड़ी, बिल ज्यादा होने जैसी शिकायतों का निवारण किया जाएगा। उपभोक्ता बिजली कंपनी के कॉल सेंटर के नंबर 1912 और टोल फ्री नंबर 18002331912 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
आर्ट ऑफ लिविंग
कब- सुबह और शाम 06.00 से 09.00 बजे से (15 फरवरी तक)।
कहां- ई-4/102, अरेरा कॉलोनी।
क्या- शिविर में योग, ध्यान, प्राणायाम समेत सांस लेने की विशेष प्रक्रिया ‘सुदर्शन क्रिया’ का अभ्यास कराया जाएगा।
फोटो और जानकारियां हमें वाट्सऐप नंबर 8462002585 और ईमेल bplhyper@gmail.com पर शेयर करें।