भोपाल/ रायसेन। सोमवार की सुबह करीब 8.45 बजे रायसेन जिले के ग्राम खरबई के पास एक कार अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खाई में गिर गई। इससे कार में बैठे छह लोग घायल हो गए। घायलों को भोपाल रेफर किया गया है।
यह है घटना...
महलपुर जिला नरसिंहपुर निवासी अखिलेश श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ सागर जा रहे थे। कार को मुन्ना चला रहा था। हास हादसे में दो बच्चीं और दो महिलाएं भी घायल हुई हैं। कार चालक और अखिलेश को ज्यादा चोटें आई हैं। खरबई पुलिस द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए भोपाल रैफर किया गया।