पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस सेवादल का आरोप, ईवीएम से छेड़छाड़ बहुत आसान

कांग्रेस सेवादल का आरोप, ईवीएम से छेड़छाड़ बहुत आसान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। कांग्रेस सेवादल की प्रदेश इकाई के मुख्य संगठक योगेश यादव ने ईवीएम की विश्वसनीयत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि ईवीएम से छेड़छाड़ करना बेहद आसान है। यादव के अनुसार, उन्होंने इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग को शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

मीडिया से चर्चा करते हुए योगेश ने कहा कि, नगरीय निकाय चुनाव के दौरान उन्होंने मप्र निर्वाचन आयोग को खत लिखा था। इसमें उन्होंने 10 इंजीनियरों के जरिये ईवीएम की जांच कराने की बात कही थी। हालांकि उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।