पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपने ग्राहकों के लिए एयरटेल ने लॉन्च किया नया प्लान, मिलेगी इंटरनेट की हाईस्पीड

अपने ग्राहकों के लिए एयरटेल ने लॉन्च किया नया प्लान, मिलेगी इंटरनेट की हाईस्पीड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए एक नया ब्राडबैंड प्लान लेकर आई है। इस प्लान के तहत भोपाल के एयरटेल ग्राहकों को 16 एमबीपीएस तक इंटरनेट की हाईस्पीड मिलेगी।

हाईस्पीड इंटरनेट उपलब्धता वाले क्षेत्रों में रहने वाले ग्राहक ब्राडबैंड की सुविधा पाने के लिए वाई-फाई माडॅम के साथ 16 एमबीपीएस के किफायती बण्डल्ड प्लान्स भी अपना सकते हैं। इस बारे में भारती एयरटेल लिमिटेड के मप्र-छत्तीसगढ के चीफ एक्जीक्यूटिव आफिसर, वीर इंदर नाथ ने बताया कि ''नए ग्राहकों में इंटरनेट स्पीड की अपेक्षाएं बढ़ने के साथ हमें भोपाल में अपने ग्राहकों के लिए एकदम नए हाईस्पीड ब्राडबैंड इंटरनेट प्लान्स लॉन्च करने में काफी खुशी हो रही है। हमें उम्मीद है कि ये प्लान लोगों को पसंद आएगा।