पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होटल मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स ने प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी, फीस बढ़ाने से थे नाराज

होटल मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स ने प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी, फीस बढ़ाने से थे नाराज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स ने सोमवार को प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल मैनेजमेंट ने पिछले दिनों एक फरमान जारी करते हुए हॉस्टल में रह रहे स्टूडेंट्स की फीस बढ़ा दी। इसके मद्देनजर अब स्टूडेंट्स को साल के 8,800 रुपए ज्यादा देने पड़ेंगे। इंस्टीट्यूट में गर्ल एंड ब्वायज मिलाकर कुल 250 स्टूडेंट्स रहते हैं।

फीस बढ़ोत्तरी से नाराज छात्रों ने सोमवार को इंस्टीट्यूट कैंपस में ही प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कि यदि, प्रबंधन ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। छात्रों ने प्रबंधन पर हॉस्टल में नियमित साफ-सफाई न करवाने का भी आरोप लगाया है।

छात्रों को समझाइश देते हुए इंस्टीट्यूट के डॉयरेक्टर आनंद सिंह ने कहा कि, 23 फरवरी को बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स की मीटिंग में इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। वहीं, मीडिया से बात करते हुए डॉयरेक्टर ने कहा कि, ये ऑटोनोमस कॉलेज है, मेनटनेंस के साथ ही साथ अन्य खर्चे भी बढ़ गए हैं। इन्हें पूरा करने के लिए फीस बढ़ाने का निर्णय लिया गया था, जो कि छात्रों की सुविधा के लिए ही है।