भोपाल। किसी ने
मोबाइल कवर पर मधुबनी पेंटिंग बनाकर उसे डेकोरेट किया, तो किसी ने ब्लॉक प्रिंटिंग से कुशन कवर को सजाया। यह नजारा था बिटन मार्केट स्थित आईएनआईएफडी (इंस्टीट्यूट इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन) में सोमवार को फैशन वीक के समापन और ब्लैक एंड व्हाइट थीम पर आयोजित एक्जीबिशन का। इसमें फैशन डिजाइनिंग के फ़र्स्ट ईयर से लेकर फाइनल ईयर तक के स्टूडेंट्स ने अपनी क्रिएटिविटी प्रोडक्ट में दिखाई।
वर्कशॉप में सीखे मधुबनी आर्ट, स्क्रीन प्रिंटिंग और टाई डाई प्रिंट को स्टूडेंट्स ने अपने प्रोडक्ट में डिस्पले किया। एेमन हुसैन ने कहा कि, उन्होंने फ्लोरल प्रिंट को कुशन और कर्टन में उतारा। वहीं, काजल गुप्ता ने बताया कि स्टेंसिल का यूज करते हुए मधुबनी आर्ट बनाया, तो आरती स्वामी ने प्लाजो पैंट में एक्सपेरिमेंटस् किया। वर्कशॉप के दौरान स्टूडेंट्स की बनाई हैंडमेड ज्वैलरी, कुर्ते, कुशन कवर को भी प्रदर्शित किया गया। आईएनआईएफडी की फैकल्टी ताजवर खान, नेहा श्रीवास्तव ने बताया कि फैशन वीक के दौरान स्टूडेंट्स को मधुबनी पेंटिंग, अड्डा फ्रेम पर वर्क और डिजाइनिंग की अन्य टेक्नीक से रूबरू कराया। स्टूडेंट्स ने वर्कशॉप के दैारान जो सीखा उसे एक्जीबिशन में डिस्पले किया।
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें...