भोपाल। राजधानी में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। सोमवार को 15 और नये संदिग्ध मरीज सामने आए हैं। उधर, जेपी और हमीदिया की ओपीडी में प्रतिदिन 100 से ज्यादा मरीज चेकअप कराने पहुंच रहे हैं।
उधर, शनिवार-रविवार की दरमियानी रात स्वाइन फ्लू पॉजिटिव तीन मरीजों की मौत हो गई थी। इससे राजधानी में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। वहीं रविवार को हमीदिया, जेपी और चिरायु हॉस्पिटल में स्वाइन फ्लू के 20 नए संदिग्ध मरीज और मिले हैं।
स्वाइन फ्लू कंट्रोल रूम के अफसरों ने बताया कि मालवीय नगर स्थित पीपुल्स अस्पताल में पिपलानी निवासी कल्पना (32) और नेशनल अस्पताल में भर्ती विदिशा निवासी कमलेश (28) की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों महिलाएं स्वाइन फ्लू पॉजिटिव थीं। इसके अलावा हमीदिया हास्पिटल में भी एक महिला की मौत हुई।