भोपाल। एसटीएफ ने सोमवार को संविदा शाला शिक्षक वर्ग-3 पात्रता परीक्षा-2011 में हुई गड़बड़ी के मामले में चालान पेश कर दिया। इसमें पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा, उनके ओएसडी रहे ओपी शुक्ला, बिचौलिया अरुण यादव और वीरपाल सिंह को को मुख्य आरोपी बनाया गया है।
चालान सीजेएम पंकज सिंह माहेश्वरी की अदालत में पेश किया गया। इस मामले में ओपी शुक्ला को कोर्ट से अदालत में लाया गया था।