भोपाल। आरजीपीवी राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में भोपाल ने पुरुष और महिला वर्ग के अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की।
लक्ष्मीनारायण कॉलेज आॅफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में खेली जा रही प्रतियोगिता में इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा और भोपाल नोडल की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ एलएनसीटी ग्रुप के चेयरमैन जयनारायण चौकसे ने ओएसडी अशोक राय की उपस्थिति में किया।
भोपाल ने पुरुष वर्ग के मुकाबले में जबलपुर को 10-2 से पराजित किया। भोपाल की जीत में सजल कुमार ने शानदार शूट किया। वहीं महिला वर्ग में भोपाल ने उज्जैन को 8-2 से पराजित किया। भोपाल की कृष्णा ताले और प्रेरणा ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में एसएटीआई ने रीवा को 4-1 से पराजित किया। प्रतियोगिता में निसारउल्ला, सोनाली राय, प्रियंका गुप्ता रैफरी की भूमिका निभा रही हैं।