भोपाल। दिल्ली में भाजपा का सूपड़ा साफ करने के बाद आम आदमी पार्टी की मप्र इकाई भी बेहद उत्साहित है।
दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद अब आम आदमी पार्टी मप्र में अपनी जड़ें जमाने के लिए तैयारी करेगी। आम आदमी पार्टी के करीब 1 हजार कार्यकर्ता दिल्ली चुनाव के लिए मप्र से गए थे।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव अक्षय हुंका ने जीत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिल्ली फतह के बाद अब अन्य राज्यों में पार्टी को मजबूत करने की तैयारी होगी। पार्टी का मानना है कि मप्र उन चुनिंदा राज्यों में है जहां अाप आदमी पार्टी को अपनी संभावनाएं दिख रही हैं। बुधवार को आम आदमी पार्टी की राज्य समिति की बैठक भी बुलाई गई है, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। दिल्ली के नतीजों का असर भोपाल में भी दिख रहा है, सुभाष नगर स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ है और जमकर जश्न मन रहा है। वहीं बीजेपी और कांग्रेस के कार्यालय में सन्नाटा है।
दिल्ली का मूड नहीं भांप पाए
भाजपा के दिल्ली प्रभारी प्रभात जा ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि हम दिल्ली की जनता का मूड भांपने में विफल रहे हैं। हमारा प्रयोग सफल नहीं हो सका है। पार्टी स्तर पर इसका विश्लेषण कर गलती सुधारी जाएगी।
भाजपा का घमंड टूटा: केके मिश्रा
यह लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत है। हां कांग्रेस बुरे दौर से गुजर रही है। ये नतीजे सभी राष्ट्रीय दलों को अपनी कार्यशैली बदलने का संकेत दे रहे हैं। दिल्ली के नतीजों में कांग्रेस तो हारी ही, भाजपा का घमंड भी टूट गया है। प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा।
आप के दो गुटों ने अलग- अलग जगह मनाया जश्न
दिल्ली में भाजपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने वाली आम आदमी पार्टी के दो गुटों ने यहां अलग- अलग जगहों पर जश्न मनाया। हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव में हाजिरी दर्ज कराने वाले एक गुट ने पार्टी की जीत पर पिपलानी में जश्न मनाया। जिसमें डाॅ कनक पांडे, नंदकिशोर पाठक, ईशाक खान, सनत जैन, सौरभ पटेल, मोहम्मद हुसैन समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए। इधर पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने नए शहर के कई इलाकों में में जश्न मनाया। डॉ कनक पांडे ने कहा कि हम पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं। हमने संघर्ष कर भोपाल समेत पूरे मप्र में संगठन के विस्तार के लिए दिन रात मेहनत की है। इसके बावजूद हमें नए पदाधिकारियों ने तवज्जो नहीं दी।
सीएम ने दी बधाई
ट्वीट कर सीएम
शिवराज सिंह चौहान ने
दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अरविंद
केजरीवाल को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि, भाजपा ने हमेशा ही जनता के निर्णय का सम्मान किया है और आगे भी करते रहेंगी। दिल्ली के विकास के लिए हम मिलकर काम करेंगे।
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें...
वीडियो- मनीष पटैरिया।