भोपाल। गवर्नमेंट वुमंस पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित एनुअल फंक्शन 'फ्यूजन' में को फैशन के कई रंग देखने को मिले। स्टूडेंट्स ने हिस्टॉरिकल कपल मॉडलिंग कॉम्पिटीशन में नवाबी दौर के पारंपरिक ड्रेसेस और रजवाड़ी लुक को प्रेजेंट किया गया। स्टेज पर नवाबी लुक में पार्टिसिपेंट्स वॉक करती नजर आयीं। शाहजहां-मुमताज बने प्रतिभागियों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया ।
की जोड़ी के रूप में रैंप नजर आए। इस कॉम्पिटीशन को और भी खास बनाने के लिए उस दौर के इतिहास को एक्टिंग और डायलॉग्स के माध्यम से प्रस्तुत किया।
रेट्रो थीम से लेकर अलग-अलग राज्यों की संस्कृति को पारंपरिक पहनावे से प्रस्तुत किया। इस इंट्रस्टिंग कॉम्पिटीशन के बाद हेयर स्टाइल कॉम्पिटीशन ऑर्गनाइज किया गया। इस प्रतियोगिता में गर्ल्स ने अपनी क्रिएटिविटी और फैशनसेंस को हेयर स्टाइल के माध्यम से प्रेजेंट किया। रेट्रो थीम पर हेयर स्टाइल में गर्ल्स ने बेहतर टेक्नीक्स का उपयोग किया। वहीं, कर्ली और बाउंसी हेयर के लिए वन और मैसी हेयर स्टाइल तैयार किए।
फ्यूजन में डांस का तड़का
फ्यूजन में डांस और म्यूजिक का तड़का लगाते हुए, गर्ल्स ने रेट्रो और बॉलीवुड नंबर्स पर परफॉर्म किया। इस कॉम्पिटीशन में एक्ट्रेस
दीपिका पादुकोण पर फिल्माए गए ज्यादातर गाने और डांस देखने को मिले। नगाड़े संग ढोल बाले.., मनवा लागे.., सॉन्ग पर कई पार्टिसिपेंटस् थिरकीं। वहीं, ढोल-धमाके की गूंज से हटकर कुछ पार्टिसिपेंट्स ने शास्त्रीय संगीत पर प्रस्तुति दी। इन प्रस्तुतियों में भावभंगिमायें और हस्त मुद्राओं का तालमेल बहुत ही शानदार रहा।