भोपाल। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में नेशनल डीवर्मिंग-डे मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश की विभिन्न सरकारी स्कूलों में बच्चों को कृमि-नाशक दवा खिलाई गई। इस दवा को खाने के बाद नीमच और बैतूल सहित प्रदेश के कुछ जिलों में बच्चे अचानक बीमार पड़ गए। बीमार बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी नेशनल डीवर्मिंग-डे पर शासकीय कमला नेहरू हायर सेकेण्डरी स्कूल में बच्चों को कृमि-नाशक दवा खिलाई। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा एवं स्वास्थ्य प्रमुख सचिव प्रवीर कृष्ण ने शासकीय कमला नेहरू कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल में नेशनल डीवर्मिंग-डे समारोह में कृमि-नाशक संबंधी मार्गदर्शक पुस्तिकाओं का विमोचन किया।