पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मप्र के आप नेताओं ने भी दिल्ली में दिखाया दम

मप्र के आप नेताओं ने भी दिल्ली में दिखाया दम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। दिल्ली में भाजपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने वाली आम आदमी पार्टी की जीत में मप्र से पहुचे नेताओं का भी बड़ा हाथ है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश से करीब ढाई सौ आप नेता और कार्यकर्ता दिल्ली गए थे। इनमें आप के प्रदेश संयोजक, महासचिव अक्षय हुंका, अजय मिश्रा, दुष्यंत कुमार शामिल हैं।

अग्रवाल और हुंका को मप्र से आने वाले कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाने से लेकर उनके रुकने और भोजन पानी के इंतजाम की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मिश्रा की ड्यूटी तिलकनगर विधानसभा में लगाई गई थी, जिनके हवाले इस क्षेत्र का पूरा एक वार्ड था। यहां से जरनैल सिंह आप के उम्मीदवार थे। इनमें से ज्यादातर नेता 15 दिन से लेकर एक महीने तक वहां डटे रहे। इसके अलावा जंगपुरा, ग्रेटर कैलाश और पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्रों में भी मप्र के आप कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।

मोदी सरकार के झूठे दावों को अच्छी तरह समझ गई थी दिल्ली की जनता
पार्टी की जिला इकाई के जिला संयोजक रहे विजय मिश्रा ने भास्कर डॉट कॉम से बातचीत में कहा कि वे 15 दिन तक तिलकनगर विधानसभा क्षेत्र में तैनात रहे। आप की अप्रत्याशित जीत को लेकर मिश्रा ने कहा कि दिल्ली की जनता मोदी सरकार के झूठे दावों की असलियत जानती थी। वहां का माहौल देखकर ही जनता का मूड समझ में आ रहा था। यह तो साफ था कि आप की ही सरकार बनेगी, लेकिन चौंकाने वाले नतीजों की उम्मीद बहुत कम लोगों को थी।