पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में आज और कल

शहर में आज और कल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। DAINIKBHASKAR.COM शेयर कर रहा है शहर में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी। इसके जरिए आप जान सकते हैं शहर में कब, कहां और कौन से विशेष कार्यक्रम/ बैठक/ सेमिनार या अन्य कोई घटनाक्रम होने जा रहे हैं। इस जानकारी के अनुसार आप अपने आज और कल के दिन की प्लानिंग अपनी रुचि और समय के अनुसार कर सकते हैं।
  • शहर में आज
आॅब्जेक्ट ऑफ मंथ
कब- सुबह 11 बजे से (28 फरवरी तक)।
कहां- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय।
क्या- इस मंथ प्रदर्शनी में 'कोह्क' को रखा गया है, इसका इस्तेमाल छत्तीसगढ़ की मारिया जनजाति विवाह-नृत्य और अनुष्ठानिक कार्यक्रमों में करती है।
भोज एडवेंचर फेस्ट-2015
कब- सुबह 8 बजे से (20 फरवरी)।
कहां- कलियासोत ग्राउंड।
क्या- फेस्ट के तहत रोमांचक एक्टिविटीज में एडवेंचर लवर्स आजाद परिंदों की तरह उड़ने का अनुभव ले रहे हैं।

फोटो एक्जिबिशन
कब- दोपहर 12 बजे से।
कहां- स्वराज भवन वीथि।
क्या- इसमें जॉर्ज की खींची हुई 34 क्लासिक फोटोज को शामिल किया गया है। इन तस्वीरों को जॉर्ज ने 1905 से 1910 तक भारत में रहकर खींचा था।

स्पेशल क्लासेस
कब-सुबह 11 बजे से।
कहां-डीबी सिटी स्थित शहर के मल्टी आर्ट सेंटर ‘अभिव्यक्ति’।
क्या-वुमंस के लिए आयोजित इस क्लास में हेल्दी और फिट रखने के लिए पावर योगा, इनोवेटिव आर्ट, इंग्लिश स्पीकिंग और बॉलीवुड डांस सिखाया जा रहा है।

आर्ट ऑफ लिविंग
कब- सुबह और शाम 06.00 से 09.00 बजे से (15 फरवरी तक)।
कहां- ई-4/102, अरेरा कॉलोनी।
क्या- शिविर में योग, ध्यान, प्राणायाम समेत सांस लेने की विशेष प्रक्रिया ‘सुदर्शन क्रिया’ का अभ्यास कराया जा रहा है।
पिज्जा फेस्टिवल
कब-दोपहर 12 से रात 11 बजे तक (15 फरवरी तक)।
कहां-होटल जहांनुमा पैलेस।
क्या- फेस्ट में पेकोरिनो, रोस्टेड चेरी टोमैटो, कोरिएंडर पेस्टो, बीबीक्यू सॉस, अरुगुला लेट्यूस, केपर बड्स, रॉकेट लेट्यूस, रोस्टेड बेल पेपर, ऑलिव्स, जैलेपीनोज़, स्मोक्ड
सैलमन जैसी टॉपिंग्स के साथ चीज़ की भी ढेर सारी वैरायटीज है।

पेंटिंग वर्कशॉप
कब- शाम 5 बजे से।
कहां- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय।
क्या- वर्कशॉप में ओडिशा और झारखंड के कलाकार पौराणिक गाथाओं को पेंटिंग के माध्यम से बता रहे हैं।

शिल्पायन-2015
कब- सुबह 11 बजे से (14 फरवरी तक)।
कहां- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय।
क्या- कार्यशाला में संग्रहालय के लिए मिट्टी की विभिन्न आकृतियों का निमार्ण किया जा रहा है।

एनुअल फंक्शन
कब- शाम 5 बजे से।
कहां- भेल संस्कृतिक सभागार।
क्या- यहां सत्यासाईं कॉलेज की छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
नाट्य कार्यशाला
कब- शाम 5 बजे से।
कहां- मायाराम सुरजन भवन।
क्या- कार्यशाला में अभिनय से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।
सेमिनार
कब- सुबह 11 बजे से।
कहां- राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट कैंपस।
क्या- रेडिएशन के खतरे और बचाव पर आधारित सेमिनार को आईआईएम, मुंबई के प्रो. गिरीश कुमार संबोधित करेंगे।
  • शहर में कल
ट्रेनिंग प्रोग्राम
कब- सुबह 11 बजे से (17 फरवरी तक)।
कहां- मैनिट कैंपस।
क्या- प्रोग्राम में सोलर और विंड एनर्जी टेक्नोलॉजी एवं ओवरव्यू ऑफ सोलर थर्मल सिस्टम सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी।
वर्कशॉप
कब- शाम 4 बजे से।
कहां- स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी।
क्या- इसमें पर्सनालिटी डेवलपमेंट ट्रेनर तुहिना अनुकूल वार्ष्णेय इंटरव्यू के लिए यूजफुल टिप्स देंगी।

फोटो और जानकारियां हमें वाट्सऐप नंबर 8462002585 और ईमेल bplhyper@gmail.com पर शेयर करें।