भोपाल। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया गृहमंत्री बाबूलाल गौर के घर पहुंचे। उन्होंने गौर के पौत्र और भोपाल की पूर्व महापौर कृष्णा गाैर के बेटे से मुलाकात कर शादी की बधाई दी। सिंधिया कांग्रेस नेता सत्यदेव कटारे से भी मिले।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में आप की सरकार बनने के बाद कहा-कांग्रेस तो नंबर-3 की लड़ाई लड़ रही थी। प्रतिष्ठा तो मोदी की दांव पर थी। भोपाल से गुना रवाना होने से पहले कांग्रेस नेता सिंधिया ने कहा कि, मोदी का मायाजाल टूट गया है। मोदी ने जनता झूठा वादा किया था।
नगरीय निकाय चुनाव में मिली करारी हार पर सिंधिया बोले-हमारे क्षेत्र में ऐसा नहीं है। कांग्रेस ने 7 सीटों पर जीत हासिल की। भाजपा सिर्फ 1 पर सांत्वना जीत हासिल कर सकी।
क्या मप्र के संगठन में फेरबदल होगा? इस सवाल पर सिंधिया ने कहा, अरुण यादव हटाए जाएंगे या नहीं, उनकी जानकारी में नहीं है। यह फैसला हाईकमान को लेना है।