मप्र में नगरीय निकाय चुनाव निपटने के बाद अब भोपाल और इंदौर में लाइट मेट्रो शीघ्र चलाने के लिए सरकार गंभीर हो गई। लाइट मेट्रो के मॉडल को होशंगाबाद रोड स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर जनता को जागरूक करने के लिए रखा है। अब ये मॉडल हकीकत में साकार होने वाला है। 21 हजार करोड़ रुपए की लागत और 73 किमी के रूट में चलने वाली लाइट मेट्रो के लिए मप्र भोपाल-इंदौर लाइट मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड सोमवार को बना दी, जिसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान होंगे।
लाइट मेट्रो के रूट में पूरे शहर को कवर किया है। एयरपोर्ट से मंडीदीप और लालघाटी से मंडीदीप रूट में शहर के कई हिस्सों को कवर किया गया है तो वहीं कोलार भी मेट्रो रूट पर है।
यहां से गुजरेगा लाइट मेट्रो का रूट
कुल ट्रेक लेंथ-105.87 किमी
टोटल लेंथ रूट-73.06 किमी
कुल रूट-6
लाइन 1-बैरागढ़,लालघाटी, कलेक्ट्रेट, कर्फ्यू वाली माता, कमला पार्क, पॉलीटेक्नीक, रोशनपुरा, मातामंदिर, लिंक रोड 2, नूतन कॉलेज, हबीबगंज स्टेशन, आईएसबीटी, अन्ना नगर, महात्मा गांधी चौराहा-18.01 किमी।
लाइन 2-करोंद चौराहा, भोपाल टॉकिज, रेलवे स्टेशन, भारत टॉकिज, बोगदा पुल, सुभाषनगर अंडर ब्रिज, डीबी मॉल, बोर्ड ऑफिस चौराहा, हबीबगंज नाका, अलकापुरी बस स्टैंड, एम्स-12.8 किमी।
लाइन 3ए-एयरपोर्ट, एयरपोर्ट तिराहा, मनुभावन टेकरी, लालघाटी, कलेक्ट्रेट, कर्फ्यू वाली माता मंदिर, भोपाल टॉकिज, टॉकिज, बोगदा पुल, डीबी मॉल, बोर्ड ऑफिस, हबीबगंज नाका, 10 नंबर चौराहा, बसंतकुंज-18.9 किमी।
लाइन 3बी-एयरपोर्ट, एयरपोर्ट तिराहा, मनुभावन टेकरी, लालघाटी, कलेक्ट्रेट, कर्फ्यू वाली माता मंदिर, भोपाल टॉकिज, टॉकिज, बोगदा पुल, डीबी मॉल, बोर्ड ऑफिस, हबीबगंज नाका,बरकतउल्ला यूनीवर्सटी, सी 21 मॉल, मंडीदीप-31.99 किमी।
लाइन 4-अशोका गार्डन ऑटो स्टैंड, रेलवे बस स्टैंड, नादरा बस स्टैंड, भोपाल टॉकिज, वीआईपी रोड तिराहा, कमला पार्क, पॉलीटेक्नीक, टीटी नगर स्टेडियम, माता मंदिर, मैनिट चौराहा, पंचशील नगर, एकांत पार्क तिराहा, चूना भट्टी चौराहा, भोज यूनीवर्सटी, सर्वधर्म, मानसरोवर, नयापुरा बस स्टैंड, संस्कार मैरिज गार्डन कोलार रोड-16.33 किमी।
लाइन 5-डिपो चौराहा, जवाहर चौक, रोशनपुरा चौराहा, मिंटो हॉल, लिली टॉकिज, जिंसी डिपो, बोगदा पुल, प्रभात चौराहा, अप्सरा टॉकिज, गोविंदपुरा इंडस्ट्रीयल एरिया, जेके रोड-8.65 किमी।
इंदौर मे अक्टूबर को इन्वेस्टर मीट हुई थी जिसमें भोपाल और इंदौर लाइट मेट्रो का मॉडल दिखाया गया। भोपाल लाइट मेट्रो का मॉडल 3 महीने और 4 लाख की लागत से तैयार हुआ। इंदौर में मॉडल दिखाने के बाद इसे कुछ समय तक नगरीय विकास एवं पर्यावरण डायरेक्ट्रेट में रखा रहा। दिसंबर में इसे आईएसबीटी बस स्टैंड पर रख दिया गया जहां जनता उसे देख सके। जनता इस मॉडल को देखकर ये समझती है कि ये भोपाल शहर का मॉडल है।