पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिप्लोमा इंजीनियर्स व्यापमं के चेयरमेन से मिले, चुनाव ड्यूटी निरस्त करने की मांग की

डिप्लोमा इंजीनियर्स व्यापमं के चेयरमेन से मिले, चुनाव ड्यूटी निरस्त करने की मांग की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को व्यापमं के चेयरमेन से मिले। चेयरमेन एमएम उपाध्याय से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने व्यापमं द्वारा 22 फरवरी को आयोजित परीक्षा में बैठने की अनुमति मांगी है।
सब इंजीनियर्स की पंचायत चुनाव ड्यूटी होने के कारण वे 22 फरवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल हो पाने में असमर्थ है। इस संबंध में डिप्लोमा इंजीनियर्स के एक प्रतिनिधि मंडल ने व्यापमं चेयरमेन से मुलाकात कर चुनावी ड्यूटी निरस्त कराने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में शामिल आरकेएस तोमर, धर्मेंद्र तोमर, जीपी पाठक सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।