भोपाल। राजधानी के एडवेंचर लवर्स भोज एडवेंचर फेस्ट का जमकर लुत्फ उठा रहा हैं। रोजाना सैकड़ों की संख्या में यग्सटर्स एडवेंचर स्पोर्ट का आनंद उठाने आ रहे हैं। बुधवार को भी बड़ी संख्या में लोग कलियासोत मैदान पर पहुंचे और शूटिंग, तीरंदाजी, एटीबी बाइक राइडिंग, पैरासैलिंग सहित कई एक्टिविटीज में पार्टिसिपेट किया।
13 से अंतर्राष्ट्रीय बैलून फेस्टीवल
13 फरवरी से भोज एडवेंचर फेस्ट के तहत अंतर्राष्ट्रीय बैलून फेस्टीवल का आयोजन किया जाएगा। इसमें विदेशों से विभिन्न किस्म के 6 बैलून बुलाए गए हैं। फेस्टीवल का उद्घाटन मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह चौहान करेंगे।