पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भोपाल नोडल राज्य नेटबॉल चैंपियन

भोपाल नोडल राज्य नेटबॉल चैंपियन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। आरजीपीवी राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का पुरुष खिताब भोपाल नोडल ने जीत लिया। लक्ष्मीनारायण कॉलेज आॅफ टेक्नोलॉजी भोपाल द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में भोपाल नोडल ने इंदौर को 14-2 से पराजित किया। भोपाल के अभिनव यादव ने गोल अटेकर भूमिका निभाई। उन्होंने सजल खरे के साथ मिलकर 10 अंक टीम को दिलाए। इंदौर की ओर से रूपेश चौधरी ने दो अंक हासिल किए।

आयोजन सचिव पंकज जैन ने बताया कि प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण एलएनसीटी ग्रुप के सचिव अनुपम चौकसे ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रशिक्षक नेटबॉल निसारउल्ला को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में बेस्ट अटेकर का अवार्ड सजल खरे, डिफेंडर का अवार्ड श्रेय जयसवाल, बेस्ट सेंटर का अवार्ड दीपक कनोजिया और बेस्ट गोलकीपर का अवार्ड शुभम सोनी को दिया गया। महिला वर्ग में बेस्ट अटेकर कृष्णा ताले, बेस्ट सेंटर शिल्पा तिर्की और बेस्ट डिफेंडर का अवार्ड सुष्मिता थापा को दिया गया।