पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वामपंथियों ने करवाई दीनदयाल उपाध्याय की हत्या : सुब्रमण्यम स्वामी

वामपंथियों ने करवाई दीनदयाल उपाध्याय की हत्या : सुब्रमण्यम स्वामी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दीनदयाल उपाध्याय की मौत को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। स्वामी ने भोपाल में 'दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और आर्थिक विकास' पर व्याख्यान देते हुए कहा कि दीनदयाल उपाध्याय की हत्या वामपंथियों ने कराई थी।
यह व्याख्यान बुधवार को दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर आयोजित किया गया था।
सोनिया ने उदारीकरण का श्रेय नरसिंहराव से लेकर मनमोहन को दे दिया
स्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंहराव से चिढ़ती थीं, इसीलिए आर्थिक उदारीकरण का पूरा श्रेय उन्होंने तत्कालिक वित्त मंत्री मनमोहन सिंह को दे दिया। जबकि उसके असली हकदार नरसिंहराव थे।