पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यमंत्री ने दूसरे दिन फिर बुलाई बैठक, कांग्रेस ने किया नरोत्तम का घेराव

मुख्यमंत्री ने दूसरे दिन फिर बुलाई बैठक, कांग्रेस ने किया नरोत्तम का घेराव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्वाइन फ़्लू की बिगड़ती स्थिति पर काबू पाने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दूसरे दिन यानी गुरुवार को फिर बैठक बुलाई। वहीं, कांग्रेस ने इस मामले में सरकार की नाकामी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बंगले का घेराव किया।

स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य महकमे की तैयारियों और व्यवस्थाअों की अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह खुद समीक्षा कर रहे हैं। बुधवार को जेपी और हमीदिया अस्पताल के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री न स्वास्थ्य विभाग और निजी अस्पतालों की आपात बैठक बुलाई थी। बैठक का सिलसिल गुरुवार को भी जारी रहा। मुख्यमंत्री ने गुरुवार सुबह फिर समीक्षा बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्ढा से फोन पर बातचीत भी की।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि, दवाओं की किसी भी कीमत पर कमी नहीं होनी चाहिए। जरूरत पड़े तो अतिरिक्त दवाओं की खरीदी की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकृत अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के इलाज के लिए आने वाले हर मरीज के लिये पुख्ता व्यवस्था हो। यदि मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई दें, तो तत्काल उपचार प्रारंभ करें। स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए निजी और शासकीय अस्पताल मिलकर एक टीम के रूप में काम करें। मानवीय दृष्टिकोण से काम करें और मिलकर स्थिति पर नियंत्रण रखें। मरीजों के सेम्पल के परिणाम सीधे संबंधित अस्पतालों को भेजे जाएं। अस्पतालों में दवाइयों का निर्धारित मात्रा में भंडारण रहे। स्वाइन फ्लू के उपचार की प्रतिदिन समीक्षा की जाए। उपचार में लगे अस्पतालों के सपोर्टिंग स्टाफ को पीपीए किट और मास्क उपलब्ध करवाए जाएं।

बैठक में बताया गया कि स्वाइन फ्लू के उपचार के लिए अधिकृत अस्पतालों में टेमी फ्लू दवा पर्याप्त मात्रा में रखवाई जा रही हैं। सभी अधिकृत केंद्रों पर आने वाले मरीजों का परीक्षण किया जा रहा है। तेज धूप निकलने पर बीमारी का प्रभाव कम होता जाएगा।

बैठक में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य प्रवीर कृष्ण, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा अजय तिर्की, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित निजी चिकित्सा संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कांग्रेस ने घेरा नरोत्तम का बंगला...
स्वाइन फ्लू मामले में सरकार की नाकामी को लेकर कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बंगले का घेराव भी किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व पार्षद मोनू सक्सेना कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई।
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें...