भोपाल। बॉलीवुड अभिनेता और प्रसिद्ध कलाकार मकरंद देशपांडे भारत भवन में पहली बार अपने नाटक की प्रस्तुति देने भोपाल आ रहे हैं। भारत भवन के 33वें स्थापना दिवस समारोह के तहत 21 फरवरी को मकरंद देशपांडे के प्रसिद्ध नाटक सर सर सरला का मंचन होगा। मकरंद ने अब तक भोपाल में नाट्य प्रस्तुति नहीं दी है। सर सर सरला में अभिनय के साथ-साथ इसका निर्देशन भी मकरंद ही करेंगे।
मकरंद देशपांडे भारत भवन में नाटक मंचन को लेकर काफी उत्साहित हैं। वे कहते हैं कि भारत भवन के भारत के सबसे बड़े नाट्य कलाकारों में से एक हबीब तनवीर की पसंदीदा जगह थी। उन्होंने अपने कई एतिहासिक नाटक यहीं किए हैं। इसलिए भारत भवन में मेरा पहला नाटक उन्हें समर्पित होगा।
11 दिन चलेगा स्थापना दिवस समारोह
भारत भवन का स्थापना दिवस समारोह 11 दिन चलेगा। 13 फरवरी से चित्र प्रदर्शनी के साथ समारोह की शुरुआत होगी। 11 दिनों में मकरंद देशपांडे के अलावा बॉलीवुड अभिनेता सौरभ शुक्ला, पण्डवानी गायक तीजनबाई सहित राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे।
अगली स्लाइड में पढ़ें, 13 से 23 फरवरी तक होने वाले कार्यक्रमों की पूरी जानकारी