भोपाल। तलैया थाने से 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक सूने मकान में बुधवार देर रात कुछ बदमाशों ने धावा बोल दिया। वारदात के वक्त पूरा परिवार अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए गया हुआ था। अज्ञात चोर अपने साथ लाखों का माल एवं कुछ कैश भी लेकर फरार हो गए है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची तलैया पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
तलैया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेशमन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 4 में कलीम पिता खलील अहमद रहते हैं। कलीम पेशे से डॉक्टर है। कलीम ने गुरुवार सुबह तलैया थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके घर बुधवार देर रात चोरी हो गई। वारदात के वक्त वे पूरे परिवार के साथ अपने एक रिश्तेदार के घर शादी में गए थे। जब वह देर रात को शादी से लौटे तो घर का मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। शंका होने पर उन्होंने घर के अन्य कमरों में जाकर देखा। घर का सामान अस्त व्यस्त था और अलमारी में रखा सामान भी बाहर पड़ा हुआ था।
उन्होंने पुलिस को बताया कि, जब वे घर में दाखिल हुए, तो उन्होंने देखा कि, अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था एवं उसमें रखा सोने का हार, चांदी की पायलें, सोने के कंगन और नगद रुपए भी गायब थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है।
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें...