पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैनिट में चल रहे एमसीए कोर्स में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा ३१ मई को

मैनिट में चल रहे एमसीए कोर्स में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा ३१ मई को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) सहित देश के 11 नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में चल रहे मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) कोर्स में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा निमसेट-2015 आगामी 32 मई को होगी। इस प्रवेश परीक्षा के लिए आॅनलाइन फाॅर्म जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

आवेदक को 16 फरवरी से 6 अप्रैल के बीच www.nimcet2015.nita.ac.in पर रजिस्ट्रेशन कराकर यूजर नेम और पासवर्ड जनरेट करना होगा। यह पासवर्ड आवेदक को उसके दिए गए मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में डाटा भरकर सबमिट का बटन दबाते ही एक यूनिक एप्लीकेशन नंबर जनरेट होगा। इसी नंबर के आधार पर आवेदक परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए संपर्क कर सकेगा। आवेदक को ऑनलाइन फॉर्म के प्रिंट आउट व फीस की ई-रिसीप्ट सहित सभी जरूरी डाॅक्यूमेंट स्पीड या रजिस्टर्ड पोस्ट से एनआईटी अगरतला 20 अप्रैल तक भेजना होगा।
आवेदक को 8 मई से 30 मई के बीच प्रवेश पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। यह परीक्षा भोपाल सहित देश के 21 अन्य शहराें में हाेगी। यह परीक्षा 11 एनआईटी की 867 सीटों के लिए हाेगी। मैनिट में एमसीए की 92 सीटें पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। यह परीक्षा मैनिट भोपाल के साथ ही एनआईटी, अगरतला, इलाहबाद, कालीकट, दुर्गापुर, जमशेदपुर, कुरुक्षेत्र, रायपुर, सूरतकल, तिरुचिरापल्ली व वारंगल के लिए आयोजित की जा रही है।