भोपाल। भेल कल्चरल हॉल में गुरुवार को श्री सत्यसाईं कॉलेज फॉर वुमन का वार्षिकोत्सव 'उत्साह-2015' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एकेडेमिक और को-करिकुलर एक्टिविटी में टॉप करने वाली स्टूडेंट्स को स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी ने सम्मानित किया। समारोह में स्टूडेंट्स ने देश की अनेकता को एकता के सूत्र में पिरोकर सांस्कृतिक विविधता के दर्शन कराए। 'अनेकता में एकता' थीम पर स्टूडेंट्स ने अलग-अलग राज्यों के नृत्य की प्रस्तुति दी।
सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों में लगभग 80 स्टूडेंट्स ने भाग लिया।
कश्मीर की सांस्कृतिक विविधता को गर्ल्स ने च् धूमलज् नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस नृत्य के माध्यम से स्टूडेंट्स ने कश्मीर की संस्कृति के दर्शन कराए। कश्मीर में त्योहारों पर सभी महिलाएं धूमल नृत्य करती हैं। इसीक्रम में असम का बीहू नृत्य, आध्रप्रदेश का कुन्नीकोलाटम, तमिलनाड़ु का का कारगम, महाराष्ट्र का लेजम नृत्य और गुजरात के गुजड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी।
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें...