- Hindi News
- अच्छा भला बाइक पर आया था, फिर कैसे मौत हो गई?
अच्छा-भला बाइक पर आया था, फिर कैसे मौत हो गई?
अक्षय हास्पिटल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने लगाए डाक्टरों पर इलाज के दौरान लापरवाही के आरोप। पेट में गठान के ऑपरेशन के लिए कराया गया था भर्ती।
भोपाल। लिंक रोड-३ स्थित अक्षय हास्पिटल में एक मरीज की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। कुंदनलाल यादव नामक मरीज २६ जनवरी को हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। उसके पेट में गांठ थी। इसका ऑपरेशन किया गया था। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि, मरीज चलते-फिरते, बाइक पर हॉस्पिटल आया था, फिर मौत कैसे हो गई? परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाइश दी, तब मामला शांत हुआ।