पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। लिंक रोड-3 स्थित अक्षय हास्पिटल में एक मरीज की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। कुंदनलाल यादव नामक मरीज 26 जनवरी को हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। उसके पेट में गांठ थी। इसका ऑपरेशन किया गया था। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि, मरीज चलते-फिरते, बाइक पर हॉस्पिटल आया था, फिर मौत कैसे हो गई? परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाइश दी, तब मामला शांत हुआ।