पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मौसम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। पिछले कुछ दिनों से भले ही हल्की गर्मी का अहसास हो रहा हो लेकिन अभी ठंड खत्म नहीं हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 फरवरी के आसपास ठंड का एक दौर फिर से आएगा और उस दौरान न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. अनुपम काश्यपि ने बताया कि अगले चार से पांच दिनों मे जम्मू-कश्मीर में हल्की बर्फबारी की संभावना है, इसका असर मप्र और राजधानी भोपाल पर भी पढ़ेगा और न्यूनतम तापमान गिरेगा। हालांकि दिन का तापमान 23 से 24 डिग्री रहेगा। डॉ. काश्यपि ने बताया कि इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी।
चुभने लगी धूप
दिन का तापमान 27 डिग्री के पार जाने लगा है। वहीं ठंडी हवाएं भी नहीं चल रही है इस वजह से धूप चुभने लगी है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। दिन में हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है।
न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री
शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।