पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्टूडेंट्स

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। 'रॉबिनहुड आर्मी' स्टूडेंट्स का यह ग्रुप देशभर के युवाओं के बीच काफी चर्चित है। वजह है भारत और पाकिस्तान में इसके हजार से अधिक वॉलेंटियर्स। देश के 15 शहरों में अब तक 2 लाख से अधिक लोगों की भूख मिटाने वाला यह ग्रुप अब भोपाल में भी एक्टिव हो गया है।
खाने का वेस्टेज न हो इस मुहीम में भोपाल के नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट एंड यूनिवर्सिटी (एनएलआईयू) और मौलानाआजाद यूनिवर्सिटी (मैनिट) के सैकडों स्टूडेंट्स शामिल हैं। इतना ही नहीं जैसे-जैसे ये ग्रुप लोगों से संपर्क कर रहा है इससे शहर के कई युवा जुड़ते जा रहे हैं। इन्होंने अब तक शहर के 20 से अधिक होटल, रेस्टोरेंट्स और कॉलेजेस के मेस से टाइअप कर लिया है।
इन स्टूडेंट्स ने लाया था कॉन्सेप्ट
सबसे पहले इस कॉन्सेप्ट को एनएलआईयू के पासआउट स्टूडेंट अभिनव शुक्ला, वरुण सिंह चौहान और आदित्य विजय सिंह लेकर आए थे। ग्रुप से जुड़े संदीप भार्गव बताते हैं, दिल्ली में इसकी शुरुआत पुर्तगाल की संस्था रीफूड से इंस्पायर्ड होकर हुई थी। जिसका उद्देश्य है खाना बर्बाद होने से पहले उसे भूखों तक पहुंचा दें, तो भूख से कोई नहीं मरेगा। इस ग्रुप की तर्ज पर मैनिट के स्टूडेंट्स प्रीति व्यास, आशुतोष सिंह ठाकुर, आदित्य गौतम और ज्योति तापड़िया भी फूड मैनेजमेंट कर रहे हैं।


रात में किया जाता है एक घंटे का फूड मैनेजमेंट
ग्रुप से जुड़े सीएस फाइनल ईयर स्टूडेंट सुयश त्यागी बताते हैं कि हमारा मोटिव फ्रेश खाना बचाकर जरूरतमंदों तक पहुंचाना है। रेस्टोरेंट हमें देर रात बचा हुआ खाना देते हैं, जिसे एक घंटे के भीतर रीपैक कर हॉस्पिटल, स्ट्रीट या आश्रमों तक पहुंचाना होता है। हम खाना बांटने का दिन तय कर शाम को मीटिंग करते हैं और वॉलेंटियर्स में काम बांट देते हैं, ताकि खाना जरूरतमंदों तक समय पर पहुंच सके। इसके लिए कई बार गाड़ी में ही खाना पैक करते है
इन फैक्ट्स से हुए प्रभावित08 में से एक आदमी रोज भूखा सोता है विश्व में।10 सेकेंड में एक बच्चा भूख से मरता है।
850 मिलियन लोग भूखे हैं विश्व में300 मिलियन भारत और पाकिस्तान में हैं।
दुनिया का एक तिहाई खाना बर्बाद होता है।
ऐसे कर सकते हैं संपर्क-
रॉबिनहुड आर्मी के स्टूडेंट्स से संपर्क करने के लिए आप कॉल कर सकते हैं सुयश त्यागी- 9977498777 और अभिनय शुक्ला-9407189191 पर।
आगे की स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें...
खबरें और भी हैं...