पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मैहर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। मैहर विधानसभा उपचुनाव 13 फरवरी को होना है। अंतिम दौर में भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने मैहर में मोर्चा संभाल लिया है। भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तीन दिनों तक रोड शो करेंगे। जबकि कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने अपने हाथ में कमान ले रखी है।
मुख्य मुकाबला भाजपा के नारायण त्रिपाठी और कांग्रेस के मनीष पटेल के बीच है। गौरतलब है कि कांग्रेस से विधायक रहे त्रिपाठी पार्टी छोड़कर भाजपा में आ गए थे। इसके बाद खाली हुई सीट के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। रतलाम-झाबुआ में हार के बाद भाजपा के लिए मैहर उपचुनावा जहां प्रतिष्ठा का सवाल है वहीं लोकसभा में जीत के बाद कांग्रेस के उत्साह के साथ इस सीट को जीतने के लिए लगी हुई है।
अगली स्लाइड्स में देखें संबंधित फोटोज
खबरें और भी हैं...