पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपराध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। असली-नकली किन्नरों के झगड़े में एक बार फिर एक युवक को अपना प्राइवेट पार्ट गंवाना पड़ा है। युवक का आरोप है कि पहले तो किन्नरों ने उसे किडनैप किया, फिर उसे बेहोश कर उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला। जब उसे होश आया तो उसने एसपी साउथ अंशुमान सिंह को पूरी जानकारी दी। पीड़ित फिलहाल, हमीदिया अस्पताल में भर्ती है। उधर, दोनों पक्षों ने शिकायत के बाद अपने-अपने मोबाइल बंद कर लिए हैं।
नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश
24 साल के पीड़ित अबरार उर्फ सारिका की आपबीती। उसके मुताबिक, वो ईवेंट मैनेजमेंट का काम करता है और कैंची छोला इलाके में रहता है। उसकी लालघाटी निवासी किन्नर काजल से पहचान है। 4 फरवरी को काजल उसे सुरैय्या और खुशी समेत आधा दर्जन किन्नरों के साथ मिलकर अपने मंगलवारा स्थित बाड़े में ले गए। वहां उसे खाने में बेहोशी का पदार्थ दे दिया। इसके बाद उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला।
होश आया, तो पहुंचा पुलिस के पास
अबरार को जब होश आया, तो उसे घटना का अहसास हुआ। इसके बाद मंगलवार रात जैसे-तैसे किन्नरों के चंगुल से छूटकर मंगलवारा चौराहे पर पहुंचा। वहां से आॅटो में बैठकर एसपी अंशुमान सिंह के पास पहुंचकर उन्हें पूरी जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अबरार का हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस का कथन
इस बारे में एसपी साउथ अंशुमान सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह हुए हैं मामले
7 मई 2015 को इंदौर के हीरानगर इलाके में किन्नरों ने 27 साल के एक युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया था। जांच में पुलिस को पता चला था कि युवक नकली किन्नर बनकर ट्रेन में वसूली करता था। इसी से नाराज होकर किन्नरों ने घटना को अंजाम दिया था।
25 दिसंबर 2015 को इंदौर में ही एमपीएससी के ड्राइवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया था। इस पर नकली किन्नर बनकर वसूली का आरोप था।
आगे देखें फोटो...
खबरें और भी हैं...