भोपाल। शहर के हनुमानगंज क्षेत्र स्थित होटल भोपाल पैलेस में बुधवार सुबह एक युवक शव मिला है। युवक उत्तरप्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है, जो कि किसी निजी काम से मंगलवार को होटल में रहने आया था।
हनुमानगंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सत्यपाल सिंह मंगलवार को होटल में आया था। युवक उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। बुधवार सुबह जब होटल का एक कर्मचारी उसे जगाने के लिए गया, तो देखा कि सत्यपाल सिंह बिस्तर पर बेसुध पड़ा है। मैनेजर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत का कारण अज्ञात है।